• सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की नवीन इकाई का भूमिपूजन करेंगे
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी एवं पानी की बोतल वितरित करेंगे
  • मोरडोंगरी में आयोजित होगी ग्राम चौपाल

बैतूल। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 अगस्त को अपरान्ह 3.45 बजे सारणी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहां सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की नवीन इकाई का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी इस दौरान उनके द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी एवं पानी की बोतल वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शाम को मोरडोंगरी में चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों से संवाद भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि विश्राम सारणी में करेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *