चिचोली। मध्यप्रदेश में आगामी कुछ महिनों के बाद संभवतः नवम्बर-दिसम्बर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी भाजपा ने अपने जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता व कार्यकुशलता अनुसार जिम्मेदारियों को देना भी प्रारंभ कर दिया हैं इसी के चलते शनिवार 29 जुलाई की देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति एवं चुनाव घोषणा पत्र समिति के अलावा 10 संभागो के 57 संगठनात्मक जिलों के संयोजकों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी की हैं।

चुनाव प्रबधंन समिति में पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल एवं घोषणापत्र समिति में सासंद डीडी उइके को मिली जगह

शनिवार की रात भोपाल से जारी हुई सूचियों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु गठित 21 सदस्यीय समिति में भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष,बैतूल के पूर्व सासंद व पूर्व विधायक एवं कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल को साथ हीं विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई 19 सदस्यीय चुनाव घोषणा पत्र समिति में बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा के सासंद डीडी उइके को शामिल किया गया हैं विधानसभा चुनावों की दृष्टि से बनाई गई दोनों हीं महत्वपूर्ण समितियों में जिले के चुनावी रणनीतिकार पूर्व सासंद हेमन्त खंडेलवाल एवं ओजस्वी वक्ता सासंद डीडी उइके को उचित स्थान मिलने पर जिले के भाजपाईयों ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हेमन्त खंडेलवाल और डीडी उइके को बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह को जिला संयोजक बनाये जाने पर क्षेत्र में हर्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश के सभी 10 संभागो के  57 संगठनात्मक जिलों में चुनावी गतिविधियों के सफल संचालन हेतु प्रत्येक जिलों में एक-एक जिला संयोजकों की नियुक्तियाँ की गई है।इसी के चलते बैतूल जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहें वरिष्ठ भाजपा नेता अनिलसिंह कुशवाह को बैतूल जिले का संयोजक बनाये जाने से क्षेत्र के भाजपाईयों में हर्ष व्याप्त हैं इसी के चलते अपनी खुशी का इजहार करने और अनिलसिंह कुशवाह जी को बधाइयाँ देने के लिए नगर के भाजपाई ढोलबाजो और मिठाईयों के साथ पटेल निवास देवड़ी पहुंचे थें यहाँ पहुँचकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला संयोजक अनिलसिंह कुशवाह का तिलक कर,फूलमाला पहनाकर मिठाईयाँ खिलाकर स्वागत किया और बधाइयाँ दी।विदित हो चिचोली निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिलसिंह कुशवाह के जिलाध्यक्षीय कार्यकाल में बैतूल जिले में लोकसभा के साथ ही विधानसभा की पांचो सीटे भाजपा ने जीती थी और प्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में सरकार भी बनी थी इसके अलावा जिला पंचायत,जनपद पंचायतों के अलावा अधिकतर ग्राम पंचायतों में भाजपा काबिज हुई थी साथ ही जिले की नगरपालिकाओं व नगरपरिषदो में भी भाजपा की ही नगर सरकारें बनी थी।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश आवलेकर,डा०संतोष आवलेकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय आवलेकर एवं मुकेश मालवीय,नगर मंडल महामंत्री अमनसिंह कुशवाह,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पुनीत राठौर,दिलीप जगदीश सोनी,भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अंकित वर्मा,नप के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश बंटी देशमुख,कृष्णा सोनी,मनीष सोनी,गोलु देशमुख,अमन आर्य,रोहित सिंह ठाकुर,रोहन सिंह ठाकुर,मुकेश मालवीय(खोकरा),धर्मेन्द्र राठौर एवं युवा कान्र्टेक्टर व व्यवसायी जितेश उर्फ पिक्की आवलेकर के साथ बढ़ी संख्या में भाजपाइयों की मौजूदगी रहीं थी सभी ने पूर्व सासंद हेमन्त खंडेलवाल,सासंद डीडी उइके एवं अनिलसिंह कुशवाह को विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के प्रति भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार मानते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *