• जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन पर हुए तबादले, एसपी ने जारी की सूची

बैतूल। जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 14 सब इंस्पेक्टर और कार्यवाहक सब इंस्पेक्टरों को आईजी नर्मदापुरम ने जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद हरदा जिले में स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर नई कोई पदस्थापना नहीं हुई है। जिले में पदस्थ जिन अधिकारियों को हरदा जिले में स्थानांतरित किया गया है, उनमें उप निरीक्षक आदित्य करदाते, उप निरीक्षक राकेश सरियाम, उप निरीक्षक पवन कुमरे, उप निरीक्षक खुशहाल बघेल, कार्यवाहक उप निरीक्षक गयाप्रसाद राम्हारिया, कार्यवाहक उप निरीक्षक कमलेश रघुवंशी, कार्यवाहक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद पाल, कार्यवाहक उप निरीक्षक केड़िया धुर्वे, कार्यवाहक उप निरीक्षक कमल सिंह गोंड, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम गौर, उप निरीक्षक गंगाराम सल्लाम, कार्यवाहक उप निरीक्षक अरविंद दीक्षित, उप निरीक्षक सिंह मंडलोई और उप निरीक्षक हेमंत पांडे शामिल हैं। एसपी बैतूल ने एक आदेश में स्थानांतरित सब इंस्पेक्टर की सूची जारी की है। तबादला किए गए उप निरीक्षकों के स्थान पर अभी कोई नई पदस्थापना नहीं की गई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *