सारनी। भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष एवं जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की जयंती को शोभापुर सैक्टर कार्यकर्ताओं ने मनाई इस और पर वरिष्ट भाजपा नेता जगन्नाथ डैहरीया मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा शोभापुर सेक्टर प्रभारी प्रकाश शिवहरे जगदीश पवार समीर मसीद उपस्थित थे उपस्थित नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वर्गीय श्री विजय कुमार खंडेलवाल की जयंती मनाई इस अवसर पर भाजपा के अनुसूचित जाति नेता जगन्नाथ डैहरीया है कहा कि बाबू जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने सर्व समाज को साथ में रखकर काम किया समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने एवं जनहित के कार्य करने के लिए वे सदैव प्रेरित करते थे उनके द्वारा जिले में लगाया गया पौधा आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में वट वृक्ष का रूप उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आज हजारों कार्यकर्ता शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं ।