• सामाजिक समरसता के पथ प्रदर्शक थे भारत रत्न भीमराव अंबेडकर:- किशोर बरदे

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री विनय मदने रमेश खवसे ने प्रेस नोट  जारी कर बताया की भारत रत्न डाँ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल सारनी में समस्त बूथ केंद्रों पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के द्वार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई साथी ही शोभापुर कॉलोनी जेरी चौक ,पाथाखेडा बस स्टैंड,गुणवंत बाबा मंदिर परिसर व भाजपा मंडल कार्यालय सारनी एवं शॉपिंग सेंटर पर स्थित भारत रत्न संविधान  निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा माल्यार्पण कर  जयंती मनाई । शोभापुर कॉलोनी अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अप्रैल बाबासाहेब के जन्म जयंती दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है के लिए केंद्र की मोदी सरकार का बहुत बहुत आभार। पाथाखेड़ा बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा की बाबासाहेब के जीवन से जुड़े हुए पांच प्रमुख स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पंचतीर्थ का निर्माण कर रही है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है वही गुणवंत बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित तथागत भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर नपा अध्यक्ष किशोर बर्दे ने कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता के पथ प्रदर्शक थे सामाजिक समानता एवं न्याय के लिए उन्होंने जो संविधान बनाया है वह सामाजिक उत्थान मैं सहायक सिद्ध हो रहा है। जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पी जी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो का नारा समाज के हर वर्ग के उत्थान में न्यू का पत्थर साबित हुआ है। सारनी शॉपिंग सेंटर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब के मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे,सुधा चन्द्रा,जीपी सिंह, योगेश बर्डे ,रविन्द्र पान्से, भीम बहादुर थापा, श्याम मदान,पंजाबराव बारस्कर, प्रकाश शिवहरे व पार्षद गण उपस्थित थे। प्रेस नोट के माध्यम से भाजपा मंडल मंत्री विनय मदने व रमेश खवसे ने बताया की मंडल सारनी के सभी 67 बुथों पर बाबा साहब की जयती भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई जिसमें सभी मंडत पदाधिकारी , मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्षद गण, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे प्रतीमा स्थलो पर कार्यक्रमों के प्रभारी विनय मदने प्रकाश डेहरीया, राहुल कापसे अजय साकरें निरज नागले थे सफल कार्यक्रम के लिए मंडल उपाध्यक्ष रेवाशंकर मंगरदे ने कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *