• पुलिस ने नमाज अली की शिकायत पर राहुल पाटिल दीनदयाल गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला पंजीबद्ध

सारनी। शहर में कानून व्यवस्था खराब होने की वजह से आए दिन मारपीट चोरी जैसे गंभीर वारदात शहर में बढ़ने लगी है अब तो सारनी के जयस्तंभ चौक के आसपास के छोटे व्यापारियों की दुकान भी सुरक्षित नहीं है। बीती रात को विद्युत नगरी सारनी के महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 3 में निवास करने वाले नवाज अली पिता महमूद अली किसी काम से ग्राम लोनिया से रात एक बजे के लगभग अपनी मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे कि नाव घाट के पास में दीनदयाल गुर्जर एवं राहुल पाटिल ने नमाज अली को रोककर पुरानी रंजिश को देखते हुए दुर्व्यवहार करने के साथ दीनदयाल गुर्जर के पास रखे चाकू से उसके बाएं हाथ के अंगूठे पर मार दिया जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया इसके अलावा कांग्रेस पार्षद पुत्र राहुल पाटिल के माध्यम से लठो से नमाज अली के साथ मारपीट कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और इतनी रात में दोबारा घूमने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद यह दोनों मौके से चले गए उसके बाद गंभीर रूप से घायल नमाज अली के माध्यम से बृजेश पटेल और तस्लीम को घटना की सूचना देकर दोनों को बुलाया और उसके बाद अपना प्राथमिक उपचार कराने के लिए यह बैतूल चलाए गए थे बताया जाता है कि हाथ में गंभीर चोट होने की वजह से मगलवार को दोपहर में सारनी पहुंचकर राहुल पाटिल और दीनदयाल गुर्जर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने की मांग की है।

आखिर शहर में अचानक अपराध का ग्राफ क्यों बढ़ रहा है यह शोध एवं जांच का विषय है विद्युत नगरी सारनी में एकाएक अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है मारपीट करना दुकान तोड़ देना स्क्रैप चोरी कर लेना इसके अलावा विभिन्न गंभीर अपराध शहर में अचानक बढ़ गए हैं शहर में अपराध बढ़ना या जांच एवं शोध का विषय बना हुआ है।नवागत पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सारनी थाने का निरीक्षण किया जाना चाहिए एवं अचानक अपराध में बढ़ोतरी क्यों हुई इसके पीछे मुख्य क्या कारण है इस पर विचार विमर्श और कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि शहर में शांति का माहौल बना रहे रात्रि ग्रस्त पर भी सवाल उठने लगे हैं अब देखना है कि नवागत पुलिस अधीक्षक इस मामले में गंभीरता दिखाते हैं या नहीं

इनका कहना है
नमाज पिता महमूद अली की शिकायत पर राहुल पाटिल,दीनदयाल गुर्जर के खिलाफ धारा 341,294,323,506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध करके नमाज अली को मेडिकल जांच के लिए भेजा है मेडिकल जांच में मामला गंभीर पाया जाता है तो और धारा बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।रत्नाकर हिंगवे थाना प्रभारी सारनी

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *