चिचोली। चैत्र नवरात्र एवं सनातन नववर्ष के अवसर पर नगर के भोला चौक पर संस्कार सेवा समिति के तत्वधान में नौ कुंडी शिव शक्ति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है नौ दिनो तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान शिवशक्ति महायज्ञ मे शनिवार को वैदिक मंत्रोचार से अरणी मंथन कर  अग्नि प्रजनन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ।
चित्रकूट से पधारे यज्ञाचार्य संतोष पाठक के नेतृत्व में काशी से पधारे आचार्यों ने वेद मंत्र के उच्चारण अरणी मंथन से अग्नि प्रकट कर अग्निकुंड में यजमान द्वारा आहुति  डाली गई
यज्ञाचार्य संतोष पाठक ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ करने के लिए अरणी मंथन से उत्पन्न अग्नि ही सर्वश्रेष्ठ है यज्ञ में करने के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है अग्नि व्यापक है लेकिन यज्ञ के लिए अग्नि प्रकट करने के लिए भारतवर्ष में पौराणिक परंपरा के अनुसार अरणी मंथन किया जाता है।

शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान उत्पन्न ऊर्जा अत्यंत प्रभावशाली होती है नगर के भोला चौक पर संस्कार सेवा समिति के तत्वधान में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ के के लिए विशाल मंडप सजाया गया है जिसमें मंडप में विशाल ग्रहों के अनुसार नव अग्निकुंड बनाए गए हैं जिसमें पद्म कुंड त्रिकोण कुंड पूर्व कुंड चंद्रकुंड अष्टस्त्रकुंड, योनि कुंड षडाकुंड ,षठकुंड और वृतुलकुंड बनाए गए हैं।
शिवशक्ति महायज्ञ के साथ-साथ यज्ञ  स्थल पर दोपहर 1:30  बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन से पधारे कथावाचक शिवेद्र  शास्त्री  व्यासपीठ से श्रीमद् देवी भागवत कथा में देवी की महिमा का सुंदर तरीके से वर्णन कर रहे हैं उन्होंने शनिवार को व्यासपीठ से बताया कि देवी की भक्ति करने से कामना की पूर्ति होती है शिव शक्ति ब्रह्मा को सरस्वती और विष्णु को लक्ष्मी रुप में महामाया ने शक्ति प्रदान की है शक्ति मां दुर्गा जी की कृपा से जीवन धन्य होता है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र की सुख समृद्धि विश्वकल्याण व समरसता की भावना लोगों में विकसित हो इसी को लेकर यहां धार्मिक अनुष्ठान संस्कार सेवा समिति के तत्वधान में किया जा रहा है यह महायज्ञ 30 मार्च तक चलेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *