- पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच स्थाई वारंटीओं को पकड़ने दो नाबालिग बालिकाओं को बरामद करने में पुलिस में सफलता हासिल की है। टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन सारणी पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत लंबे समय से फरार पांच बेमियादी वारंटी को पकड़ने एवं दो नाबालिक बालिकाओं को दिलवाड़ा एवं भोपाल से बरामद किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से संजय बरोदे दो मामले में स्थाईवारंटी था जबकि वर्ष 2017 से रहीम पिता मोहम्मद सईद, अजय पिता रामेश्वर विश्वकर्मा, संदीप पिता लड्डू पासवान एवं एक अन्य को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अलावा थाने से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को भोपाल एवं छिंदवाड़ा से बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है।स्थाई वारंटी को पकड़ने में टीआई रत्नाकर हिंगवे के नेतृत्व पाथाखेड़ा पुलिस चौकी के रामबक्स कुमरे,रामदास रघुवंशी,दिलीप कैथवास,सुभाष सिंह रघुवंशी हीरा पवार कमलेश उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।