चिचोली। मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल के निर्देशन,जिला मलेरिया अधिकारी बैतूल एवम खंड चिकित्सा अधिकारी चिचोली  के मार्गदर्शन में एवम एमटीएस पंकज डोंगरे की सहयोगात्मक उपस्थिति में सोमवार दिनांक 13 मार्च 2023 को विकास खण्ड चिचोली के ग्राम जोगली की स्वास्थ्य टीम से एमपीएस राकेश सोनी ,एएनएम श्रीमती सरोज धुर्वे  ,आशा कार्यकर्ता अनिता गंगारे ग्राम नसीराबाद की स्वास्थ्य टीम से एमपीएस के.धामोड़े ,एएनएम रोशनी चढोकार आशा कार्यकर्ता आशा सोनारे द्वारा  ग्राम जोगली और नसीराबाद दोनों ही ग्रामो में देर रात तक नाईट ब्लड सर्वेक्षण कर रक्त पट्टी बनाई गई दोनों ही टीम द्वारा डोर टू डोर विजिट कर रक्त पट्टी संग्रहण कर रात्री कालीन चौपाल बैठक में ग्रामीणों को वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से सम्बंधित मलेरिया,हाथी पांव,डेंगू चिकुनगुनिया,जीका,जे.ई जैसी बीमारियों से बचने के अग्रिम उपायों की जानकारी देते हुए मच्छरदानी उपयोग किये जाने को लेकर जागरूक और कार्यक्रम सहयोगी बनाया।
श्री डोंगरे ने इस सर्वेक्षण के विषय मे बताया की विभाग द्वारा फाइलेरिया रोग से क्षेत्र रक्षण हेतू ये गतिविधि की गई है  चूंकि हमारे जिले और ब्लॉक में फाइलेरिया नही है पर आसपास के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर फाइलेरिया के केसेस पाये गए है अतः वरिष्ठ कार्यालय और शासन की गाइड लाइन अनुसार एहतियातन सर्वे कर नाईट में रक्त पट्टी बनाई गई जिसकी जांच की जावेंगी फाइलेरिया (हाथी पांव) के कृमि रात में खून में सक्रिय होते है अतः रात में रक्त पट्टी बनाई गई। स्वास्थ्य दल द्वारा द्वारा मच्छरदानी वितरण ग्राम में मच्छरदानी लगाए जाने का सत्यापन कार्य भी किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *