• महिला दिवस पर स्व सहायता समूह की महिलाओं की केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

सारनी। राज्य सरकार के माध्यम से प्रदेश की गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि देकर प्रतिवर्ष आठ हजार करोड़ों रुपए प्रदेश की गरीब मध्य वर्ग की महिलाओं के बीच पहुंचाने का कार्य यदि किसी ने किया है तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 27 में स्व. सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बने प्रदेश सरकार की यही मनसा है उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से कई जनहितकारी कार्य उन के माध्यम से करवाने का कार्य किया जा रहा है जो अपने आप में एक अनोखी पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार,वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद संगीता धुर्वे, जीपी सिह,पूर्व नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,पार्षद गणेश मस्की योगेश बर्डे,उपस्थित थे। नपा सारनी द्वारा भी शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार सहायता समूह की महिलाओं को महिला दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए नगर पालिका द्वारा वार्ड़ मे कैंप लगाकर स्वायता समूह के फार्म भरे जाएंगे एवं उनकी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *