• गंज – कोठीबाजार की संयुक्त बैठक में बोले पूर्व सांसद

बैतूल। कुशाभाउ ठाकरे न्यास म.प्र. के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने गंज व कोठीबाजार मंडल की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में आगे बढ रहा है। भारत इसीलिए मजबूत है क्योंकि देश में भाजपा मजबूत है। देश को मजबूती देने के लिए हमे भाजपा को मजबूत बनाए रखना होगा। भाजपा को मजबूती देने के लिए बूथ और शक्ति केन्द्र मजबूत बनाने की कार्ययोजना मे जुटना है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि बूथ – शक्ति केन्द्र हेतू पार्टी ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्ययोजना पर कार्य करें। उन्होने कहा कि पार्टी ने बूथ केन्द्र हेतू त्रिदेव बनाए थे। अब शक्ति केन्द्र पर भी पंच परमेश्वर बनाए जा रहे है। उन्होने कहा कि मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ ही भाजपा की ताकत है। बुधवार को वरद गार्डन कोठीबाजार में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व जिलाध्यख वंसत बाबा माकोडे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर गंज व कोठीबाजार मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय, सुधाचंद्रा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव,कैलाश धोटे मंचासीन थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *