चिचोली। नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे वर्षभर आयोजित गतिविधियों खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रमों विज्ञान संबंधी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय एवं उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आवलेकर के मुख्य अतिथि एवं शाला के वरिष्ठ व्याख्याता एसआर माली पीटीआई श्रीमती विजया गहलोत द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इसके पश्चात कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा कक्षा बारहवीं की समस्त छात्राओं को विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय द्वारा छात्राओं को अपने संबोधन में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार प्राप्त करने एवं अपने गुरु माता पिता एवं गांव का नाम रोशन करने की बात कही वही कक्षा बारहवीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज को सुशिक्षित करने में छात्राएं अपना योगदान देवे। इस अवसर पर कक्षा बारहवीं की छात्राओं द्वारा संस्था को मां सरस्वती की मूर्ति भेट की। कक्षा बारहवीं की बायो कक्षा की छात्राओं द्वारा संस्था को फोटो फ्रेम प्रदान की गई। कार्यक्रम में शाला स्टाफ के श्री पवार, श्री गढेकर श्रीमती जयसवाल, श्रीमती आंवले कर, सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं  उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती विनीता सहारिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ व्याख्याता श्री एसआर माली ने आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *