- यज्ञ अनुष्ठान के साथ हुआ भागवत सत्संग का समापन
चिचोली। नगर की सीमा से लगी ग्राम पंचायत बोरी के प्रमुख ग्राम अटारी में शुक्रवार 27 जनवरी से प्रारंभ हुयें सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा सत्संग का गुरूवार 2 फरवरी को भक्तिमयी समापन हो गया।अंतिम दिन गुरूवार की सुबह धार्मिक अनुष्ठान आयोजन स्थल पर आयोजन के यजमान अनिल लोखंडे ने सहपरिवार,सहयोगियों,ग्रामवासियों के साथ यज्ञवेदी पर बैठकर मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली थी।
यज्ञ अनुष्ठान पश्चात व्यास पीठ से अंतिम दिन की कथा श्रवण कराते हुये कथावाचक अंबारामजी महाराज ने पंडाल मे उपस्थित धर्मावलंबियों से कहा कि यज्ञ से हीं संपूर्ण विश्व का कल्याण होता हैं इसिलिये हमेशा यज्ञ करवाते रहना चाहिए और हवन में परिवार सहित बैठकर आहुतियां भी डालना चाहिये।उन्होंने आगे कहा कि यह संसार एक विश्व विद्यालय हैं यहाँ कोई भी परमानेंट नहीं हैं,इस संसार रूपी जग में सभी अपने-अपने कर्मों के हिसाब से फल भोग रहें हैं,अंतिम दिन की कथा में कथावाचक अंबारामजी महाराज ने कृष्ण सुदामा का वृतांत सुनाकर उपस्थितजनों को जीवन जीने की शैली बताई थी।कथा समापन पर आरती और फिर भोजन प्रसादी का भंडारा भी हुआ, आयोजनकर्ता अनिल लोखंडे ने अनुष्ठान में सहभागी बने सभी सहयोगियों का आभार माना हैं।