• आरोपियों से पांच लाख का मॉल हुआ बरामद
  • केबल एवं कोयला हुआ बरामद

सारनी. पाथाखेड़ा पुलिस ने छतरपुर माइंस से केबल चोरी के मामले का खुलासा किया है.वही दूसरी तरफ 30 बोरी कोयले को एक ऑटो से बरामद किया है। आरोपियों से बरामद किए माल की कीमत करीबन पांच लाख रुपए के आसपास बताई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छतरपुर खदान 2 के खान प्रबंधक नरेश सिंह की शिकायत पर खदान से केबल चोरी करने का मामला दर्ज किया था। पाथाखेड़ा की कोयला खदानों में लगातार चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने सारणी पुलिस को तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन में एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जांच टीम में टीआई श्री हिंगवे,एएसआई एसएम हुसैन, राम भगत कुमरे, प्रधान आरक्षक रामदास रघुवंशी, कमलेश, मिथलेश,सुभाष एवं वेकोलि सुरक्षा गार्ड कलीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप वरकडे,अतीक खान ने मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर बंटी चौहान, जाम गिरी, मारुति,राकेश,समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर खदान से केबल चोरी की घटना का खुलासा किया है.आरोपियों के पास से चोरी का केबल एवं कुल्हाड़ी को बरामद किया है. बरामद मल की कीमत करीबन पांच लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457,380 का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने सफेद रंग की ऑटो को पकड़ कर तीस बोरी कोयला बरामद किया है। बरामद कोयले की कीमत दस हजार बताई गई है। कोयला चोरी में मयूर पिता संजय सौदागर एवं रमेश प्रजापति को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *