सारणी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल सारणी द्वारा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लाजवंती नागले, नपा अध्यक्ष किशोर बरदे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक नागले,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा,मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनंदा नंदू पाटिल,मंडल अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे महिला मोर्चा जिला महामंत्री व कार्यक्रम की प्रभारी लाजवंती अशोक नागले कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश की बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई थी उस योजना की लाडली लक्ष्मी हितग्राही को आज अपने उच्च अध्ययन के लिए शासन द्वारा अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है साथी महिलाओं के आत्मसम्मान व उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा ने कहां की प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यक्रम को प्रारंभ करने के पहले सर्वप्रथम कन्या पूजन करते हैं साथ ही प्रदेश की बेटियां मुख्यमंत्री को अपने मामा मानती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के लिए अगर कोई सरकार ने काम किया है तो वह सिर्फ शिवराज सिंह की सरकार है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की प्रेरणा से नगर पालिका परिषद सारणी नगर में स्वसहायता समूह बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है कुछ दिन पूर्व सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था सैकड़ों महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया आगामी दिनों में जल्द ही नगर पालिका द्वारा बृहद रूप में स्वसहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण कराया केंद्र और राज्य सरकार की मनसा अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास नगर सरकार द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा के मंडल महामंत्री किरण राजकुमार नागले, संयोगिता सागर,सावित्री आर्य, ज्योती आर्य,समीक्षा कहार, काशी कहार, झलक नार्या व बड़ी संख्या में लाडली लक्ष्मी बेडीया के साथ स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *