• गंज मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी गंज मंडल की कामकाजी बैठक जिला कार्यालय विजय भवन में जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की उपस्थिती में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद सुभाष आहूजा,पूर्व विधायक अलकेश आर्य, मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, संजू सोलंकी , सीताराम चढोकार, महेश्वर सिंह चंदेल, शारिक खान, अरूण श्रीवास्तव, सतीश बडोनिया, भगवानसिंह भारद्वाज मंचासीन थे। बैठक में बूथ सशक्तिकरण योजना पर चर्चा हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि यह योजना पार्टी की महत्वकांक्षी योजना है। पार्टी का मानना है कि यदि हम बूथ पर चुनाव जीत गए तो पार्टी की जीत  सुनिश्चित होगी। उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और गरीब कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब कार्यकर्ताओ की है। उन्होने कहा कि यह चुनावी वर्ष है इसीलिए बूथ पर काम करने की आवश्यकता है। श्री शुक्ला ने पार्टी के सभी मोर्चा कार्यकर्ताओ से भी बूथ सशक्तिकरण योजना पर काम करने को कहा। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *