• श्रद्धानंद आर्य समाज प्रांगण में कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

चिचोली। चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ स्थल आयोजन करता दिनेश आर्य युवा व्यवसाई किराना संघ अध्यक्ष क्रांति आर्य के निवास स्थल से भव्य कलश यात्रा जय स्तंभ चौक बस स्टैंड दुर्गादास चौक होते हुए श्रद्धानंद आर्य समाज प्रांगण में पहुंची जहां आर्य समाज के अध्यक्ष अशोक आर्य मंत्री संजीव जयसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया वही रास्ते भर अनेक व्यवसायियों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया आर्य समाज प्रांगण से कलश यात्रा वापस दुर्गा मंदिर होते हुए वेद कथा यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सम्मिलित रहे। कलश यात्रा में गुरुकुल महाविद्यालय नर्मदा पुरम के आचार्य योगेंद्र याज्ञिक रथ में सवार थे वही साथ में हरियाणा हिसार से वेद कथा उपदेशिका बहन कल्याणी आर्य जी एवं उज्जैन नागदा के पूज्य स्वामी मोक्ष नंदजी उपस्थित रहे । यजुर्वेद पारायण महायज्ञ वेद कथा आयोजक क्रांति आर्य ने  बताया कि 4 दिनों तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 से 11:30 तक एवं अपरान्ह 3:00 से 5:00 तक यजुर्वेद पारायण महायज्ञ होगा तथा रात्रि 8:00 से 10:00 तक प्रतिदिन वेद विद्वानों द्वाराअपने मुखारविंद से वेद कथा का श्रवण कराएंगे।। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक यज्ञ एवं वेद कथा का आयोजन होगा। आयोजक श्री दिनेश आर्य एवं श्री क्रांति आर्य ने समस्त धर्म प्रेमी सज्जनों से यज्ञ एवं वेद कथा में सम्मिलित होकर श्रवण लाभ लेने की अपील की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *