बैतूल। बैतूल के सदर इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया। तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की उसके पास रखे रुपए छीने और फिर उसे चाकू मार दिया। घायल युवक के परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पीड़ित युवक श्रीराम के मुताबिक सदर इलाके में दोस्त के तरह से लौटते समय तीन युवक करण आयुष और अमन ने उसे घेर लिया। उससे रुपए छीनने की कोशिश की गई। इस दौरान उससे 500 रुपए छीन लिए गए । उसके साथ लूट ही नहीं की गई बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसके पेट में चोट आई है। हमला करने वाले युवक नशा करते हैं । घायल युवक को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी ने घायल युवक के बयान दर्ज कर मामले की जानकारी बैतूल कोतवाली पुलिस को दी है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने हमला करने वाले युवकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *