आमला। ब्लाक की ग्राम पंचायत जम्बाडीखुर्द की रोजगार सहायक बिना अवकाश गायब रहने तथा पँचायत भवन में ताला पाए जाने पर नवनिर्वाचित सरपँच ने शिकायत जनपद सीईओ को की जिसके बाद जाच दल ने मौके पर पहुचकर पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन तैयार किया ।जानकारी के मुताबिक जम्बाडीखुर्द ग्राम पंचायत की रोजगार सहायक ने छुट्टी अवकाश का आवेदन दिनांक 21 अगस्त तक दिया था जिसके बाद दिनांक 22 और 23 अगस्त को भी रोजगार सहायक ललिता यादव पंचायत कार्यालय नही पहुची ।जिससे ई ग्राम पंचायत नही खुल पाई और आवास योजना के मस्टर जनरेट नही हो पाए और पंचायत कार्यालय भी रोजगार सहायक अपने साथ ले गई जिससे पँचायत सम्बन्धी कार्यो में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।
मामले की शिकायत दिनांक 23 अगस्त को जनपद सीईओ को की गई जिसके बाद जाच दल में पँचायत इंस्पेक्टर सोलंकी व अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुचकर रोजगार सहायक ललिता यादव को पंचायत कार्यालय में अनुपस्थित पाया तथा ग्रामीण राकेश संजू यादव,दुर्गेश चौहान,किस्मत राव,मधु विश्वकर्मा ,धनराज,सोहन सिंह के हस्ताक्षर लेकर पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन तैयार किया।
ग्राम पंचायत सरपँच श्रीमती रेखा संजू यादव ने बताया रोजगार सहायक की ग्रामीणों ने कई बार शिकायते की है वे बिना जानकारी अक्सर गायब रहती है ।

पंचायत कार्यालय से गायब है एलईडी टीवी अन्य सामग्री

नवनिर्वाचित सरपँच श्रीमती रेखा संजू यादव ने बताया उन्हें अभी तक चार्ज नही मिल पाया है जबकि शपथ ग्रहण को लंबा समय बीत गया है ।पँचायत कार्यालय से 40 इंच का एलईडी टीवी,फर्नीचर,15 कुर्शिया,अन्य सामग्रियो का अतापता ही नही है वही कैशबुक पेज पर सरपँच के हस्ताक्षर है तो स्टाम्प सील नही लगी है और कई जगहों पर सचिव के हस्ताक्षर ही नही है।इसी तरह पूर्व में हुए निर्माण कार्यो में व्यय राशि शेष राशि व अन्य रिकार्ड पंचायत कार्यालय में नही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *