आमला। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले मे चलाये जा रहे यातायात सुरक्षा के तहत दिनाँक 05/08/2022 को शहर आमला एवं बोड़खी में अलग अलग स्थानों पर पुलिस थाना आमला के द्वारा सतत वाहन चैकिंग की गई। जिसमें कुल 16 वाहनों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा 04 वाहनों से प्रेशर हार्न हटवाये गये। इस प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल समन शुल्क राशि 5500 रूपये वसूले गये।