बैतूल। किसानों द्वारा वर्तमान में बोई गई फसलों में होने वाले कीट एवं रोगों के लक्षण की जानकारी एवं उपचार की सलाह देने के लिए ग्राम पंचायत के क्लस्टर मुख्यालय पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
तीन अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड बैतूल के क्लस्टर ग्राम पंचायत टाहली में प्लांट क्लीनिक आयोजित होगी जिसमें ग्राम पंचायत टाहली, देवगांव, हिवरखेड़ी, बोदीजूनावानी, कोदारोटी, कुम्हली, दनोरा (जीन), जीन, बोरगांव, रातामाटीखुर्द, चांदबेहड़ा एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से क्लस्टर ग्राम पंचायत खेड़ीसांवलीगढ़ में आयोजित प्लांट क्लीनिक में ग्राम पंचायत टेमनी, दनोरा (भ.), ढोंडवाड़ा, रोंढा, सेलगांव (खे.), सावंगा, खेड़ीसांवलीगढ़, सराड़, डहरगांव एवं महदगांव के किसान शामिल होंगे।
इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी बारपेटे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री दीपक सरियाम द्वारा किसानों की कीट-व्याधि के संबंध में समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसानों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों से खरीफ फसलों में होने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में सलाह लेकर लाभ लें। साथ ही फसल संबंधी कीट-व्याधि के नमूने लेकर अवश्य आएं, ताकि फसलों की समस्या का निराकरण किया जा सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *