चिचोली। चिचोली जनपद में कांग्रेस की सरस्वती बाई को 07 एवं भाजपा की सपना को 06 मत मिले।कांग्रेस की सरस्वती बाई एक मत से जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीती जनपद पंचायत चिचोली में उपाध्यक्ष कांग्रेस समर्थित सुनीता दीपक बारस्कर बनी।जनपद पंचायत चिचोली में उपाध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा समर्थित सुभाष सिंह ठाकुर एवं कांग्रेस समर्थित श्रीमती सुनीता बारस्कर को 6-6 बराबर मत मिले ।एकमत रिजेक्ट हुआ ।हार जीत का निर्णय दोनों की दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची से हुआ सुनीता बारस्कर के किस्मत ने साथ दिया और उनके नाम की पर्ची निकली इस तरह सुनीता बारस्कर जनपद पंचायत चिचोली की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।