सारनी। कोराेना वायरस संक्रमण के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉकडाउन के आह्वाण पर गरीबों की आर्थिक समस्या के सामने रोजी-रोटी की समस्या को देखते हुए किराड समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना शिवराज सिंह चौहान के दिये गए निर्देश के पर भोजन के 400 पैकेट नगर पालिका सारनीको भेट किये गये। किराड युवा संगठन के जिला महामंत्री संदीप झपाटे के नेतृत्व में 400 पैकेट वितरण को युवा संगठन के जिला अध्यक्ष मदनलाल डढेारे व संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शिव हारेाडे ने सराहनीय पहल बताया। श्री झपाटे ने कहा कि इस दुखद समय में सभी को आगे आकर काम करना चाहिए। इस मौके पर विजय वानखेडे, राजेश चौरे, अमित पाटसकर, गुलाब धाकड, तिच्चू चौरे, नंदकिशेार सूर्यवंशी, देवराव बारपेटे, सुरेंद्र सूर्यवंशी रोहित, सूरज, आशीष सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *