आमला। नगर पालिका द्वारा विगत 2से 3 वर्षों में नालिया व सड़क निर्माण को लेकर कितना काम किया गया है यह तो पहली बारिश में ही समझ आ गया जिस तरह नगर पालिका की लापरवाही के कारण आमला के समस्त वार्डों में नालियां नही होने के कारण रोड पर से पानी बहना व अधिकतर वार्डो मे व वार्डवासियों के घर में घुसने लग गया। इस तरह की नगर पालिका कि लापरवाही की पोल पहली बारिश में ही खुल गई जिस तरह नगर पालिका की व्यवस्था को लेकर नागरिकों मैं गुस्सा दिखाई देता है नगर पालिका की साफ-सफाई को लेकर व नपा की लेटलतीफी से बारिश में आज राहत इंदौरी की ये लाइनें याद आ गई:-
तूफानों से आंख मिलाओं,
सैलाबों पर वार करो,
नपा का चक्कर छोड़ो,
तैर कर दरिया पार करो
इस तरह के हाल आमला क्षेत्र में आज दिखाई दिए लगातार बढ़ती बारिश के कारण नगर पालिका के द्वारा विगत 2से 3 वर्षों मे भी शहर के ड्रेनेज सिस्टम को नहीं सुधारा गया जिसके कारण इस वर्ष नगर पालिका की खुली पोल जिस कारण वार्ड के लोगों में आक्रोश दिख रहा है।