
आमला। बकरीद के पाक अवसर पर सभी मुस्लिम नौजवानों ने ईद को एक स्नेह भाईचारे के रूप में मनाया। इस अवसर सभी ने स्वास्थ्य केंद्र आमला में फल बिस्कुट दूध केले का वितरण किया। सभी मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को फल दूध केले बिस्कुट देकर एकता भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रति वर्ष भी यह कार्य चलता रहेगा। साथ ही मुस्लिम नौजवानों ने ईद के पाक मौके पर ब्लड डोनेट करने का निर्णय लिया और कहा कि आगामी किसी भी शुक्रवार को ब्लड डोनेशन किया जावेगा ताकि ब्लड किसी भी जरूरतमंद के काम आ सके।इस प्रकार ईद के पाक मौके को भी हम सेवाभावी दिवस के रूप में मनाएंगे।उल्लेखनीय है कि ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन पत्रकार दिलीप चौकीकर के मार्गदर्शन में शीघ्र ही आयोजित होगा।ईद उल अजहा के पाक मौके को युवा मुस्लिम भाइयों ने एक सेवादिवस के रूप में मनाकर इन्होंने भाई चारे का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने सराहना की है।
इस अवसर पर नाजिम खान एजाज खान, सद्दाम खान, इमरान खान, शेख आजम खान, अरबाज खान, शेख सद्दाम खान, रहमान खान, मुजाहिद अली, शाहरुख खान, जहीर खान, इमरान खान, समीर खान, शेख अजीम, शेर खान,अब्दुल कलीम आदि शामिल है।