• ग्रामीणों ने रपटे सहित अन्य निर्माण कार्यो की जांच की मांग

आमला। ब्लॉक की ग्राम पंचायत नांदपुर में निर्माण किया गया रपटा पहली ही बारिश में खस्ताहाल हो गया ।रपटे  निर्माण सहित सीसी सड़को के निर्माण की जांच की मांग ग्रामीणों ने की है ।ग्राम के संदीप,राहुल ,गोलू , संतोष ,रामदयाल  सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया नांदपुर पंचायत के ग्राम देवठान में घाट की नदी पर पंचायत द्वारा पिछले वर्ष रपटे का निर्माण करवाया था जिसकी लागत लगभग 6 लाख रुपये थी ।रपटे निर्माण में मापदण्डो का पालन न करते हुए घटिया सामग्रियों का उपयोग किया गया वही निर्धारित अनुपात में सीमेंट भी नही लगाया गया जिसके चलते  बारिश में रपटा का क्रांकीट जर्जर हो गया। वाल के सहित नीचे का फ्लोर में क्रेक दरारे साफ दिखाई दे रही है।रपटा के दोनों ओर एप्रोच में डाला गया मुरुम पत्थर भी बह गए ।ग्रामीणों ने बताया शासन द्वारा रपटा का निर्माण मार्ग पर पानी बारिश में आवाजाही हेतु करवाया गया था लेकिन सरपंच सचिव द्वारा निर्माण में व्यापक पैमाने का  भ्रष्टाचार किया गया रपटा 1 वर्ष में ही खस्ताहाल हो गया अब लोगो सहित मवेशियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

कुछ वर्ष पहले बनाई सड़के हुई जर्जर
ग्रामीणों ने बताया पंचायत देवठान ग्राम में अन्य मोहल्लों में कुछ वर्ष पहले पंचायत द्वारा सीसी सड़के बनाई गई थी वह जर्जर हो गई सड़को के गिट्टी क्रांकिट भी उखड़ गए।इसके अलावा ग्राम में सड़कों के बगल से नालिया नही बनाई गई जिसके कारण निकासी का गंदा पानी मार्ग पर थमने से गंदगी बढ़ रही।

अधूरे पड़े है शौचालय जबकि कागज में हो गए पूर्ण
ग्राम देवठान के ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा ग्राम के शौचालय निर्माण कार्य किसी नेतानुमा ठेकेदार को दिया गया था उसने शौचालय निर्माण के नाम दीवार और उन पर सीट रख दी बाकी गड्ढे प्लास्टर अन्य कार्य किये ही नही जबकि पँचायत के दस्तावेजो में  इन शौचालयों के निर्माण को पूर्ण बताया गया जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *