आमला। वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस उम्मीदवार रोहित हारोडे द्वारा विशाल जनसम्पर्क रैली निकाली गयी ।वार्ड के सभी मोहल्लों गलियों में आमलोगो के घर तक रैली पहुची जिसमे वार्ड के सभी लोगो से उन्है भारी समर्थन प्राप्त हुआ और अधिकत्तर मतदाताओं ने सहयोग करने का आश्वाशन दिया वार्ड के सभी लोगो ने रोहित हारोडे को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया
रोहित हारोडे हमेशा से ही दुसरो की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं वार्ड के रोगी पीड़ित व घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए दौड़ भाग् करना कोरौनाकाल मे ज़रूरतमंदों के लिए आवश्यक सामग्री अविलम्ब पहुँचाना। वही वार्ड के अधिकत्तर जागरूक नागरिकों ने रैली में शामिल होकर अपना आशीर्वाद रोहित को दिया। रोहित हारोडे ने कहा की अगर वार्ड की जनता उन्हें चुनती है तो साफसफाई नियमित पेयजल वितरण ,वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी वार्ड वासियो से अपना मत देकर विजय बनाने के लिए वार्ड वासियो से विन्रम अपील की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *