आमला। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर आज 18 वार्डो में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा आमला नगरपालिका परिषद के चुनाव हेतु 18 पार्षदों की घोषणा कर दी गई है । नगरीय निकाय चुनाव समिति द्वारा अनुशंसित पार्षद प्रत्यासियो को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी द्वारा सहमति प्रदान कर प्रत्यासी घोषित किये गए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सम्मति सैनी ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा , जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे का प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लाक अध्यक्ष मनोज देशमुख ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमला नपा में जो प्रत्यासी घोषित किये गए उसमे सामाजिक एवं सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए प्रत्यासी चयन किये गए निश्चित ही आमला नगरपालिका परिषद में कांग्रेस का परचम लहराएगा ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *