सारनी। घोड़ाडोंगरी तहसील के सूखाढाना में बुधवार शाम करीब 5 बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्द मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। वहीं सूचना मिलते सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वें एवं पुलिस बल घटना स्थल पहुंच गये। जबकि घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भेजा गया वही थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे ने बताया कि सुखाढाना में जो बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर घायल है। जिसमें अंकित निवासी मुलताई,साहिल निवासी सारनी एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि दीपक सराटकर नामक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक तीसरे युवक की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। सारनी पुलिस मृत्यु तीसरे युवक की जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है ताकि युवक की पहचान हो सके। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घोड़ाडोंगरी की ओर से जा रही बाइक का सारणी की ओर से आ रही बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृत युवक मुलताई से शादी का निमंत्रण कार्ड देने सारनी आये थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *