• बैतूल कलेक्टर का भी नहीं मान रहे आदेश

चिचोली. बैतूल इंदौर फोरलेन बना रही बंसल कम्पनी को जिला जल आभावग्रस्त होने बैतूल कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया गया था, आदेश जारी होने के बाद भी कम्पनी ने अपनी दंबँगाई से निर्माण कार्य जारी रखा है मंगलवार रात्रि मे एवम बुधवार दिन भर कम्पनी के निर्माण कार्य चलते रहे निजी नलकूप से कम्पनी के टेंकरो मे पानी भरना सहित हरे भरे पेडो की कटाई सहित निर्माण कार्य जारी रखे गए थे. यह मामला बैतूल कलेक्टर के संज्ञान मे एवं स्वम कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्यों पर रोक का आदेश देने के बाद भी कम्पनी का कार्य बुधवार तक जारि था | बंसल कम्पनी पहले भी अपनी दबंगाई दिखाते हुए आम लोगो से मारपीट करना लोगो को धमकी देना सहित कई कारनामे कर चूका है.

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *