

सारनी। भारती नर्सिंग कॉलेज बगडोना में नर्सिंग छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजन नर्सिंग ग्रुप बैतूल की शाखा भारती नर्सिंग कॉलेज बगडोना 2017-18 से बगडोना में संचालित हैं, जहां प्रतिवर्ष छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाता है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा, पूर्व विधायक चेतराम मानेकर, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर, थापा दशरथ सिंह जाट, अमित सपरा, दिलीप एवं अन्य आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती माता की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी गई।
तत्पश्चात बीएमओ डॉ. शर्मा द्वारा छात्रों के कैरियर गाइडेंस एवं कोविड-19 के दौरान छात्रों द्वारा जनता के लिए यह निस्वार्थ भाव से कार्य हेतु छात्रों का आभार एवं आगे की ऐसी विषम परिस्थितियों में योगदान हेतु पूर्व विधायक चेतराम मानेकर द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
बीएमओ डॉ. संजीव शर्मा द्वारा समय-समय पर छात्रों के प्रशिक्षण में बधाई दी गई। शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने हेतु प्राचार्य रूपाली सोनी, प्राचार्य नितिन स्वरूप, प्राचार्य नरेंद्र राठौर सहित अन्य स्टॉप सदस्य उपस्थित रहे।