• सांसद के हस्तक्षेप के बाद मृत ठेका कामगार के परिवार को मिली 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की भूमिगत खदानों में 13 मई को पत्थर गिरने से दो कामगोरों की मौत हो गई थी जिसके बाद भारतीय कोयला खदान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं महामंत्री ओमकार शुक्ला ने वेकोलि प्रबंधन को आंदोलन पर जाने का नोटिस जारी कर दिया था। क्योंकि वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया था कि 17 मई दिन मंगलवार तक मृत ठेका कामगार के परिवार को 15 लाख रुपए की राशि दे दी जायेगी‌। लेकिन 18 मई तक कोई राशि नहीं मिलने पर उन्होंने इस मामले की शिकायत भारतीय कोयला मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके तथा आमला सारनी विधानसभा के विधायक डां योगेश पंडाग्रे से की थी। मृतक ठेका कामगार को किसी तरह की सहायता नहीं मिलने पर भारतीय कोयला मजदूर संघ के पदाधिकारियों की नाराजगी को देखते हुए तत्काल सांसद दुर्गादास उईके ने इस मामले में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के सीएमडी से दूरभाष चर्चा कर अपनी नाराजगी जाहिर की इसके बाद आनन-फानन में वेकोलि के मुख्य महाप्रबंधक सौमेन्द्र कुंडू ने विश्राम गृह में बैठक के दौरान सांसद दुर्गादास उईके तथा विधायक डां योगेश पंडाग्रे,भारतीय कोयला मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह को अवगत कराया कि आज ही इस मामले में मृतक कामगार के परिवार को आर्थिक राशि की सहायता मिल जाएगी। जिसके बाद बुधवार की रात आठ बजे वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक,भारतीय कोयला मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में 15 लाख रुपये की राशि का चेक मृत ठेका कामगार की पत्नी सविता नर्रे को सौंपा गया है। वही मृत ठेका कामगार की पत्नी  सविता नर्रे ने चेक प्राप्त होने के बाद भारतीय कोयला मजदूर संघ के तथा बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके तथा क्षेत्रीय विधायक डां योगेश पंडाग्रे,वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *