आमला। पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय  आमला द्वारा सत्र 2021 -22 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में आमला ब्लॉक में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले विभिन्न शालाओं के छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह दिनांक 12 मई 2022 दिन गुरुवार दोपहर 4:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि   जल शक्ति मंत्रालय से जल पुरुष की उपाधि प्राप्त परम सम्माननीय मोहन नागर जी सचिव भारत भारती शिक्षण समिति एवं कार्यक्रम अध्यक्ष  अखिल भारतीय गायत्री परिवार के साउथ जोन प्रभारी उत्तम राव जी गायकवाड एवं विशेष अतिथि  महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,  मनोज मालवे , विवेक शुक्ला ,  शैलेंद्र गुप्ता ,  यशवंत चडोकार की गरिमामय उपस्थिति मैं कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती का पूजन किया गया, इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत ,विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों एवं वरिष्ठ जनों का स्वागत छात्र-छात्राओं के पालको का स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनोज मालवे द्वारा बच्चों लक्ष्य निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ने के लिए  मार्गदर्शन दीया ,महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रोत्साहित कर यह घोषणा की गई थी 80% से अधिक अंक वाला जो भी छात्र महाविद्यालय में प्रवेश लेगा उसको महाविद्यालय शुल्क मैं पूर्णता छूट रहेगी , मुख्य अतिथि मोहन नागर जी द्वारा बच्चों को कहानियों के माध्यम से समझाया की प्रतिभा को निखारने के लिए बार-बार लगातार प्रयास करना पड़ता है ।कार्यक्रम अध्यक्ष उत्तम राव गायकवाड जी द्वारा बच्चों को अध्यापन के साथ-साथ संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी गई इस, अवसर पर भारी संख्या में छात्र एवं छात्राओं के पालकगण स्कूलों के शिक्षक आदि उपस्थित थे इसके पश्चात आमला ब्लॉक में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए हुए छात्र-छात्राओं का पुष्पगुच्छ एवं मेडल से सम्मान किया गया और अंत में कक्षा दसवीं में जिले में प्रथम स्थान पर रही गामिनी रावत , कक्षा 12वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भारत भारती स्कूल के शिवम चडोकार ,  कक्षा 12वीं में जिले कि प्रवीण सूची में सम्मिलित अश्विन  माथनकर  ग्राम छावल का अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकुंद ठाकरे एवं प्रदीप बावने द्वारा  आभार प्रदर्शन अरविंद पाटणकर द्वारा किया गया। छात्र-छात्रा एवं पालक महाविद्यालय एवं अतिथियों द्वारा मिले इस सम्मान को पाकर अति उत्साही एवं प्रसन्न हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *