
घोड़ाडोंगरी। लॉक डाउन में जनता और सरकार की मदद के लिए अनेकों दानवीर भामाशाह के रूप में सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी के युवा समाजसेवी समीर पाठक ने अपना बजरंग कॉलोनी स्तिथ सर्वसुविधा से युक्त 7 कमरो सहित बड़े हॉल और टॉयलेट युक्त घर स्वास्थ्य विभाग को क्वारंटाइन सेन्टर के रूप में उपयोग करने के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया है। मुख्यालय का सरकारी अस्पताल जो कि इन दिनों साफ-सफाई और अच्छे इलाज के लिए जिले में चर्चित है अपने कुशल प्रबंधन और कार्यशैली से अस्पताल को नई रौनक देने वाले डॉक्टर संजीव शर्मा द्वारा कोरोना संक्रमण के इलाज मैं लगे डॉक्टरों को उनके परिवार की सुरक्षा के चलते घोड़ाडोंगरी में ही एक अलग निवास स्थान रहने के लिए चयनित किया गया है ताकि कोरोना मरीजों के इलाज के बाद उन्हें इस घर में परिवार से अलग रखा जाए ताकि डॉक्टरों का परिवार संक्रमण से पीड़ित ना हो जाए। वही ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा बताया गया कि कल से हमारी तैयारी प्रारंभ कर दी जावेगी उक्त घर को कर्मचारियों के रहने के लिए चिन्हित किया गया है। युवा समाजसेवी समीर पाठक ने कहा कि जनसेवा के लिए धन की नही आत्म बल की आवश्यकता होती है।