सारनी। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं आमला सारनी विधायक डाँ. योगेश पंडाग्रे के सारनी विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया की वेकोली महाप्रबंधक द्वारा दिनांक 23/03/2022 को जारी पत्र क्र वेकोलि/ पाथा/नप्रवि/2022/287 द्वार आम सूचना जारी कर वार्ड़ क्र० 15 अंबेडकर नगर पाथाखेडा के झुग्गी झोपड़ी एव डब्लू सी एल क्वाटर मे रहने वाले रहवासियो को अप्रेल माह तक बिजली पानी बाधित करने का आदेश दिया है और वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए है जो की न्याय संगत नही है बिजली पानी बाधित करने के आदेश से क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है रंजीत सिंह ने बताया की क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके एवं विधायक डाँ योगेश पंडाग्रे के प्रयास से नगर पालिका क्षेत्र सारनी में जल आवर्धन योजना के तहत कार्य प्रगती पर है साथ ही नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में विद्युत आपूर्ति के लिये स्टीमेन्ट बनकर तैयार है जल्द ही वार्ड़ क्र० 14 , 15, 16, 17, 18 ,19, 20 , 22 , 29 वार्ड़ का परिषद मे पास होने के पश्चात टेन्डर जारी होने वाले है।
जिससे कि जल्द ही उक्त क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा ऐसी परिस्थिति को देखते रंजीत सिंह द्वारा जिला कलेक्टर क्षेत्र के सांसद, विधायक, नगर पालिका सीएमओ, एसड़ीएम, तहसिलदार,मुख्य महाप्रबंधक वेकोली को पत्र लिखकर झुग्गी झोपडियों मे रहने वाले निवासी को तात्कालिन तीन चार महिने की राहत देते हुए बिजली पानी को वाधित करने का फरमान वापस लेने की माग की है साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी से जल्द ही उक्त क्षेत्र के साथ नगर पालिक के समस्त वार्डो में विद्युत आपूर्ति के एवं जल आवर्धन योजन के तहत बिजली एवं पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द पुरा करने की मांग की है प्रेस नोट के माध्यम से रंजीत सिंह ने कहाँ की कोयलांचल क्षेत्र की स्थापना से क्षेत्र के वेकोली कामगार एवं गैर कामगारों को वेकोली द्वारा बिजली-पानी की आपूर्ति की जाती थी जब कुछ ही महीनो में गैर वेकोली कामगारों को जब बिजली पानी की वैकल्पिक व्यवस्था होने वाली है ऐसी परिस्थिति में नैसर्गिक न्याय को ध्यान में रखते हुए उक्त क्षेत्र में बिजली एवं पानी की आपूर्ति यथावत रखनी चाहिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *