बैतूल। भाजपा राजनीति में एकमात्र ऐसा दल है जो शुचिता को महत्व देता है। इसीलिए संगठन का संचालन कार्यकर्ता और समाज के लोग करे संगठन शिल्पी कुशाभाउ ठाकरे ने आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का कार्य मध्यप्रदेश से शुरू किया था। जिसे बाद में पार्टी ने पूरे देश में लागू किया। उक्त विचार समर्पण निधि अभियान के संभाग प्रभारी पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने विवेकानंद वार्ड स्थित पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति के निवास पर आयोजित एक वृहद बैठक में व्यक्त किए। बैठक में नगर के प्रबुद्व नागरिक ,व्यापारीगण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री खंडेलवाल ने कहा कि ठाकरे जी की कल्पना थी संगठन आत्मनिर्भर बने। आज महान संगठन शिल्पी कुशाभाउ ठाकरे की हम जन्मशताब्दी समारोह मना रहे। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि समर्पण निधि संग्रहण से ठाकरे जी को श्रृद्वांजलि दी जाए। इसीलिए हम समाज के हर वर्ग के पास जाकर उनसे इस पुनीत कार्य में सहयोग ले रहे है। उन्होने प्रबुद्वजनो, व्यापारी बंधुओ से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की। जिसके पश्चात बडी संख्या में उपस्थित नागरिको ने निधि का समर्पण किया। बैठक में पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मनोज भार्गव, अरूण श्रीवास्तव, नरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कपूर, प्रमोद खुराना, बंटी मोटवानी, डब्बू सेठ, अतीत पंवार, राजू शर्मा, पूरन साहू, दिलीप सतीजा, कांतू प्रजापति, पवन यादव, बबलू मालवी आदि सहित बडी संख्या में नागरिक, व्यापारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *