बैतूल। आमला के तहसीलदार और एक पूर्व सैनिक, बजरंग दल नेता का विवाद सड़क पर पहुंच गया है। अपने समर्थकों के साथ बैतूल पहुंचे नेता ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्ट्रोरेट के सामने चक्काजाम कर दिया। नेता के खिलाफ आमला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

विवाद शुक्रवार का है, आरोप है कि बजरंग दल नेता और पूर्व सैनिक संघ के सचिव संजय यादव ने एक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। इस मामले में जानकारी लेने के लिए वे आमला तहसील गए थे। यहां बातचीत के दौरान उनका तहसीलदार वैद्यनाथ वासनिक से विवाद हो गया। यादव ने आरोप लगाया कि इस दौरान तहसीलदार ने मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छुड़ा लिया। इसे लेकर शनिवार को संजय यादव ने कलेक्टोरेट के गेट के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि करीब एक घंटे चला यह प्रदर्शन पुलिस की समझाइश के बाद समाप्त हो गया।

वीडियो बनाने का आरोप
इधर, तहसीलदार ने पुलिस को एक प्रतिवेदन भेजकर नेता के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। जिसमें नेता संजय यादव पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने, वीडियो बनाने, अभद्रता करने का आरोप है। इस पर संजय यादव के खिलाफ आमला थाने में धारा 353, 186,294,506,34 के तहत एफआईआर की गई है। तहसीलदार वासनिक ने बताया कि जब वे डायस पर बैठकर प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे, तब संजय ने आकर अभद्रता की। केस सीट फाड़ दी। कार्यालय के बाबू के साथ मारपीट की है, जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *