बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियो के महगांई भत्ते में 11 प्रतिशत बढोतरी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियो,कर्मचारियो को केन्द्र सरकार की तरह 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी। अभी कर्मचारियो को 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। सरकार ने अतिरिक्त 11 प्रतिशत भत्ता देने का बजट में भी प्रावधान किया था। इसके बाद वित्त विभाग द्वारा भी इस सबंध में आदेश जारी कर दिया है। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार जनता के हित में घोषणाएं कर उन्हे लागू कर रही है। उन्होने कहा कि जनता ने 15 महिने तक कांग्रेस सरकार का काम भी देखा है। तब मुख्यमंत्री से लेकर उनके मंत्री पैसो का रोना रोते थे। लेकिन चौथी बार प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार लगातार जनकल्याणकारी कामो को आगे बढा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *