बैतूल। कोरोना वायरस के चलते हर व्यक्ति जहां शासन के निर्देशों का पालन कर रहा है वहीं यथासम्भव लोगो की मदद भी कर रहा है। इसी के चलते सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गाड़ाघाट की शिक्षिका श्रीमती शारदा साबले भी मास्क बना-बना कर बच्चों को बांट रही है। उन्हें समझा भी रही है मास्क क्यो ज़रूरी है। इसके साथ ही सेनेटाइजर बनाना भी बता रही है। उन्होंने बताया कि साबुन पानी ग्लिसरीन से सस्ता और अच्छा सेनेटाइजर बन सकता है। पानी को उबाल कर साबुन किस कर डाल दे फिर ग्लिसरीन मिला कर कुछ देर उबाल कर ठंडा कर बोतलों में भर कर उपयोग करते रहे। उनके इस सेवभावी कार्य की प्रशंसा हो रही है।