बैतूल। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को 3 नकबजनी और एक लूट की वारदात का खुलासा किया। गिरफ्त में आए चार आरोपियों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी लूटी है। एक अन्य वारदात को अंजाम देने के पहले ही ये पकड़ में आ गए।

एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोसमी डेम के आगे फाॅरेस्ट प्लाॅट के पास कुछ लोग इकट्‌ठा हुए हैं। पुलिस की गाड़ी देखी तो इन्होंने दौड़ लगा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ा। उन्होंने शिलू उर्फ पारस धुर्वे पिता श्रीराम धुर्वे, दीपेन्द्र पिता संतोष हरोडे, कृष्णा पिता रेवाशकर श्रीवास्तव, रोहित सिंह ठाकुर नाम बताया। उनके पास से बिना नंबर की बाइक भी मिली है। पूछने पर ये घबरा गए, सख्ती करने पर जुर्म कबूल लिया।

इन वारदातों को दिया अंजाम

  • सोनाहील निवासी कैलाश पंवार के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की।
  • नरेश जावलकर टिकारी का रास्ता रोककर 7 हजार रुपए लूटे।
  • गौठाना निवास देवकी पिता साहेबराव के घर में घुसकर डेढ़ लाख के जेवर चुराए।
  • उमरेठ निवासी महिला शिवानी सरविद धुर्वे के घर से 50 हजार के के जेवर चोरी किए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *