बैतूल। नर्मदापुरम आयुक्त माल सिंह के अचानक दौरे से नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। जब आयुक्त स्वयं घोड़ाडोंगरी नायब तहसीलदार वीरेंद्र उईके के साथ अचानक सारणी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटाखेडा पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटाखेड़ा के निरीक्षण के दौरान आयुक्त माल सिंह ने पाया कि वहां मौजूदा स्टाफ में केवल दो स्टाफ नर्स मौजूद मिली। बाकी स्टाफ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। जिससे मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए वहां मौजूद नायब तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए। उसके बाद आयुक्त वहां से पाथाखेड़ा में नगर पालिका प्रशासन द्वारा बनाए गए ट्रेचिंग ग्राउंड का का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौजूद नगर पालिका सीएमओ सीके मेश्राम से कहा कि ट्रेचिंग ग्राउंड में और सुधार कार्य किया जाए जिससे स्वच्छ भारत अभियान को हौसला मिल सके। और नगरी निकाय क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उसके बाद नर्मदापुरम आयुक्त माल सिहं नायब तहसीलदार के साथ भोपाली मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रवाना हुए।