बैतूल। शासकीय बालक आईटीआई सदर में शुक्रवार काे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 कंपनियां भाग लेंगी। मेले में मशीन ऑपरेटर से लेकर हेल्पर और ट्रेनी वर्कर्स सहित 250 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। बैतूल प्रशासन के अनुसार आईटीआई कैंपस में रोजगार मेले लग रहा है। इसमें मप्र एवं इससे बाहर की कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें 250 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

ये कंपनियां मेले में ले रहीं भाग
कुलोदय टेक्नोपैक प्रालि वापी दमन गुजरात

  • पद – मशीन ऑपरेटर/हेल्पर के 100 पद
  • योग्यता – 8वीं प्लस/आईटीआई
  • आयु – 18 से 40 वर्ष
  • जेके बायो प्लांटेक प्रा.लि. भोपाल
  • सेल्स एक्जीक्यूटिव – 35 पद
  • शैक्षणिक योग्यता – 10वीं से अधिक
  • आयु- 18-35 वर्ष

वर्धमान फेब्रिक्स प्रालि बुदनी

  • मशीन ऑपरेटर – 50 पद
  • शैक्षणिक योग्यता – 12वीं/आईटीआई
  • आयु – 18 से 28 वर्ष

सीपेट भोपाल

  • मशीन ऑपरेटर – 50 पद
  • शैक्षणिक योग्यता- 8वीं प्लस/आईटीआई
  • आयु – 18 से 35 वर्ष

बजीर कौशल विकास केन्द्र बैतूल

  • मशीन ऑपरेटर/ट्रेनी वर्कर – 50 पद
  • शैक्षणिक योग्यता – 5वीं से 12वीं तक
  • आयु- 18 से 28 वर्ष

एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स छिंदवाड़ा

  • कारपेंटर/बारवेंडर- 40 पद
  • शैक्षणिक योग्यता – 5वीं से 12वीं तक
  • आयु – 18 से 34

विजय इंटरप्राइजेस प्रालि बैतूल

  • पद – वेल्डर/डीजल मैकेनिक – 5
  • शैक्षणिक योग्यता – 5वीं से 12वीं तक/आईटीआई
  • आयु – 18 से 30 वर्ष

ताप्ती मार्वल प्रा.लि. बैतूल

  • पद – कारपेंटर के 5 पद
  • शैक्षणिक योग्यता – 5वीं से 12वीं तक/आईटीआई
  • आयु -18 से 30 वर्ष

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *