चिचोली। नगर मे चलाये जा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत चिचोली नगर को स्वच्छता मे नम्बर वन बनाने के लिए सीएमओ नरेशसिह राजपूत द्वारा सक्रियता से प्रयास किये जा रहे है ! गुरुवार को नगर परिषद के सीएमओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर परिषद के विवेकानंद वार्ड के समीप मटेरियल रिकवर केंद्र का निरीक्षण किया इसके साथ ही कचरा प्रसस्करण इकाई एक एवं दो इकाई के साथ निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया।
एफएसटीपी से प्रदूषण मुक्त होगी नगर परिषद चिचोली, गाद से बनेगी खाद
नगर  परिषद  चिचोली मे निमार्णाधीन फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) पूर्णतः बनकर तैयार होने पर शौचालयों से निकलने वाले जलमल को शोधित कर गाद से जैविक खाद बनाई जाएगी। गुरुवार को इस कार्य का भी सीएमओ द्वारा निरीक्षण किया गया है  एफएसटीपी बनने से नगर को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी तो स्वच्छता अभियान को और सम्बल मिलेगा ।
फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने का फायदा यह होगा कि सेप्टिक टैंक की सफाई से निकलने वाले जलमल को शोधन के बाद उपयोगी बनाया जा सकेगा। गाद से  जैविक खाद बनायी जाएगी।
इंटक वेल का भी निरीक्षण
सीएमओ नरेश सिंह राजपूत द्वारा मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत गोधना जलाशय मे निर्माणाधीन इंटक वेल के प्रगतिरत कार्य का भी निरीक्षण किया एवं कार्य ऐजेसी  इंटरर्जन एनर्जी लिमिटेड- गुड़गांव न्यू दिल्ली के इंजीनियर रथिन वाराई को कार्य को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए! इस दौरान उनके साथ नगर परिषद चिचोली के समय पाल रविंद्र प्रताप शाही राजेश राठौर भी मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *