बैतूल। जन्मदिन के दिन ही एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक कमलेश एक मिठाई की दुकान पर कर्मचारी था। हादसे से परिजन सदमे में हैं। जबकि जीआरपी पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसा शुकवार रात बैतूल-भोपाल रेलमार्ग का है।

GRP के मुताबिक कमलेश धुर्वे (18) चूनालोमा गांव का रहने वाला था। वह बैतूल में रहकर सदर के गणेश मिष्ठान में काम करता था। बीती रात वह दुकान से काम करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सदर रेलवे गेट के पास पटरी पार करते समय डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। GRP को सूचना सुबह शव पड़े होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची टीम ने युवक की तलाशी के लिए जेब सर्च की। जेब में मिले कागजों से उसकी शिनाख्त हो सकी। कागजों के अनुसार युवक का आज जन्मदिन है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जीआरपी मामले के जांच कर रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *