- मध्यप्रदेश महाराष्ट्र के स्टार खिलाड़ी आशीष गौतम,राकेश अफसर,राहूल निर्मल,सारिक,सचिन काका, इमरान,रूपेश शर्मा ग्राउण्ड मे पहुंचे दर्शको का दिल जिता
- क्लासिक गोल्ड व के जी एन बगड़ोना रोमांचक मैच मे हारी





सारणी। कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के तत्वधान में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अठारवे दिन तीन मैच खेले गये। पहला मैच शिवा इलेवन पाथाखेडा एवं थलाईवा चोपना के बीच खेला गया। शिवा इलेवन पाथाखेडा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी थलाइवा चोपना ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 86 रन बनाए । 87 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवा इलेवन पाथाखेडा ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 87 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित जिन्होंने बल्लेबाजी में 28 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली एवं गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किया और मैन ऑफ द मैच बने।आज के दिन का दूसरा मैच क्लासिक गोल्ड पाथारवेडा और केजीएन बगडोना के बीच खेला गया। केजीएन बगडोना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 12 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 172 रन बनाए और 173 रनो का बडा लक्ष्य क्लासिक गोल्ड के सामने रखा लक्ष्य का पिछा करने उतरी क्लासिक गोल्ड ने निर्धारित 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 170 रन ही बना पाई और 2 रनों से यह मैच हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच अफसर जिन्होंने 7 छक्कों की मदद से 25 गेंदों पर 67 रन मारे और मैन ऑफ द मैच बने। आज के दिन का तीसरा मैच शिवा इलेवन पाथाखेडा और केजीएन बगडोना के बीच खेला गया शिवा इलेवन पाथाखेडा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी केजीएन बगडोना ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 103 रन बनाएं एवं 104 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 वे ओवर की अंतिम गेदं पर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया और इस मैच के मैन ऑफ द मैच सहबाब जिन्होंने बल्ले से 25 रन और गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। मैच के मुख्य अतिथि , ओमप्रकाश सिह,प्रकाश शिवहरे,किशोर बरदे, नरेन्द्र वाड़ीवा रंजीत सिंह नन्हे सिह सुधा चंद्रा जीपी सिंह प्रमोद कुमार सिंह, देवमनलाल डेहरीया दयानंद सिह योगेश बर्डे लक्ष्मन साहू प्रकाश डेहरीया अमित अग्रवाल अजय प्रजापति खुशीलाल पवार किशोर डेहरिया बंटी पंडाग्रे राजा गोहे सुभाष सिंह संजीत चौधरी राजा पण्डाग्रे हसीन हैदर रोहन रघुवंशी ललित रघुवंशी सागर गणेश मस्की शुभम जैन चांद अंसारी रोहित अग्रवाल अंकित सिंह सुनील पाटिल उपस्थित थे।