बैतूल। बैतूल का ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थानीय रहवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। ट्रेचिंग ग्राउंड पर डलने वाली गंदगी रहवासी क्षेत्र तक तो आ ही रही है। बल्कि, आस पास के खेतों में फैलने लगी है। रहवासी कॉलोनी में लोग बीमार पड़ रहे हैं। नपा प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। 7 एकड़ में फैला ट्रेन्चिंग ग्राउंड रहवासी इलाके गौठाना में बनाया है। पूरे शहर का कचरा वाहनों के जरिए पहुंचाया जाता है। रोजाना लगभग 40 वाहन कचरा इस ग्राउंड पर डलता है। जिसमें सारी गंदगी शामिल होती है।

ग्राउंड स्थानीय कॉलोनी से सटी है, इसलिए स्थानीय निवासी परेशान हैं। घरों तक आ रही गंदगी ग्राउंड पर डाले जाने वाला कचरा ,प्लॉस्टिक लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। गंदगी होने के चलते यह बीमारियों की वजह बन रहा है। ग्राउंड से सटे खेत भी पन्नियों से अट गए हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक ग्राउंड से गंदगी के साथ मास के टुकड़े तक उनके घरों तक आ रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। नपा प्रशासन ने ग्राउंड के चारों तरफ फेंसिंग की है।लेकिन इसके फटने से कचरा हर तरफ फैल रहा है। पेयजल के लिए दो बोर किए गए हैं। जिनसे दुर्गा वॉर्ड में पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह बोर ग्राउंड में ही स्तिथ होने के कारण गंदगी का सीवेज इन बोर में हो रहा है। यही पानी रहवासी कालोनी में जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *