• मास्क ही है जिंदगी अभियान के तहत निकली रैली, स्वच्छता एप की दी जानकारी

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा रविवार 23 जनवरी को आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल जैसे रस्साकशी, चम्मच नींबू दौड़, कुर्सी दौड़ एवं सांस्कृतिक लोक नृत्य का आयोजन किया गया। लोक नृत्य का आयोजन गोंडवाना स्टूडेंट समिति द्वारा किया गया गया। आनंद उत्सव का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना एवं विलुप्त हो रहे पुराने खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम को लोगों के बीच बढ़ावा देना है।
*मास्क ही है जिंदगी अभियान* के तहत रैली का आयोजन कर रामरख्यानी स्टेडियम से लेकर समस्त शॉपिंग सेंटर बाजार चौक तक रैली निकालकर जरूरतमंदों को मास्क  बांटें गए। लोगों को कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने हेतु मास्क लगाने हेतु जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर *स्वच्छता एप* का प्रचार प्रसार किया गया। लोगों को स्वछता एप डाउनलोड कर उसके उपयोग शिकायत एवं निराकरण की जानकारी भी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका परिषद सारणी के *ब्रांड एंबेसडर अजय डांगी जी* द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि आनंद उत्सव से किस प्रकार खेलों से जुड़ा जा सकता है। कोविड-19 से बचने के तरीके मास्क का उपयोग निपटान सोशल डिस्टेंसिंग आदि के माध्यम से तीसरी लहर को हराया जा सकता है। स्वच्छता एप पर अधिक से अधिक उपयोग कर उसे शहर को नंबर वन बनाने के लिए शिकायत एवं निराकरण के लिए उपयोग कर सकते हैं।
स्वच्छता निरीक्षक कमल किशोर भावसार द्वारा बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगरपालिका भाग ले रही है। टीम द्वारा विभिन्न प्रयास कर शहर को नंबर वन बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है। नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका को उत्कृष्ट रैंक दिलाने हेतु नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम द्वारा बताया गया इस सर्वेक्षण में ग्राउंड लेवल की तैयारी जोरों पर है जो हमें अच्छी रैंक दिलाने में सहयोग करेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *