सारणी। आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय बैतूल में शनिवार को सक्रिय सदस्यों की बैठक के दौरान बीजेपी के पूर्व सदस्य थबिराम डोंगरे ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी। आम आदमी पार्टी जिला बैतूल में जिला अध्यक्ष अजय सोनी के नेतृत्व में जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान में जुड़े नए सदस्यों को लेकर सक्रिय सदस्यों की बैठक रखी गई थी जिसमें नए सदस्यों को सक्रिय भूमिका में शामिल किए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें आधा सैकड़ा से ज्यादा नए सदस्यों ने सक्रिय भूमिका में कार्य करने में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई इस दौरान सारणी के पूर्व बीजेपी सदस्य थबिरम डोंगरे ने पार्टी की सदस्यता जिला अध्यक्ष अजय सोनी एवम् जिला पदाधिकारियों की उपस्तिथि में ग्रहण करी जिला पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाए प्रेषित कर उन्हें पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मानित किया।