बैतूल. ऑटो पार्ट्स दुकान एवं घर में चोरी करने वाले आरोपी ने मोटरसाकिल चोरी को भी अंजाम दिया था | पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले आरोपी व उसके साथी नाबालिग चोर को गिरफ्तार कर 3 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया है | 27 दिसंबर को फरियादी अखिलेश पिता सुरेश रे उम्र 37 वर्ष निवासी आजाद वार्ड भौंरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 दिसंबर की रात में उनकी ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था “|जिसमे चोरों ने एक मोटरसाइकिल एवं बैटरी के साथ ऑटो पार्ट्स चुरा कर ले गए थे | फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक -791 / 21 धारा -457,380 भादवि . का कायम कर विवेचना मे लिया गया था |  विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये आटो पार्टस की तलाश पतारसी हेतु  पुलिस अधीक्षक एवं एडिशनल . एसपी के मार्गदर्शन मे व  एसडीओपी  शाहपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की गई जो दिनांक -12.01.2022 को जानकारी प्राप्त हुई की फुटेज में आये हुलिया के अनुसार रायपुर निवासी राजकुमार उर्फ बिट्टू धुर्वे है जो राजकुमार की तलाश कर राजकुमार से पूछताछ की गई जिसने दिनांक 26.12.2021 को भौंरा के आटो पार्टस की दुकान में घुसकर आटो पार्टस की चोरी करना तथा दिनांक -24.11.2021 को चिखल्दा खुर्द मे सुने मकान से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये एक अन्य बाल अपचारी के साथ मिलकर चोरी करना बताया जिसपर उक्त आरोपी से आटो पार्टस तथा सोने चांदी के जेवर तथा एक मोटर सायकल पेशन प्रो जप्त की गई जप्ती के दौरान आरोपी राजकुमार के घर से मोटर सायकल पल्सर एवं पेशन प्रो बरामद हुई जो आरोपी द्वारा पथरोटा एवं शाहगंज से चोरी करना बताया जिसे धारा 41 ( 1-4 ) जाफौ 379 भादवि मे जप्त किया गया आरोपियो से कुल 3 लाख का मशरूका का जप्त किया गया । उक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी भौंरा उप निरी . इरफान कुरेशी , उप निरी . एन . के . पाल , प्र.आर. 86 इस्तयाक अली , कावा . प्र.आर. 677 दीपक कटियार , आर . 448 मोहित , 632 प्रवेश , 444 विवेक , चालक आर .299 नितिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *