सारनी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी जी के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला जी की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शारिक खान जी ने सारणी मंडल अध्यक्ष के रूप में सज्जाद हुसैन की नियुक्ति की गई है। जिस पर भाजपा मंडल कार्यालय सारणी में नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सज्जाद हुसैन का भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला,विधायक डां योगेश पंडाग्रे,भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह,मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,सुधा चन्द्रा,नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे,भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे,किशोर बरदे,मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख व्दारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही इस अवसर नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सज्जाद हुसैन ने कहा कि मैं अल्पसंख्यक समुदाय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा चलाए जा रही जन कल्याणकारी योजना को अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शासन की योजना का लाभ मिल सके। इसके साथ ही मैं संगठन के प्रदेश,जिले एवं मंडल नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी। मैं इस जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी निष्ठा के साथ करने की कोशिश करूंगा। वही इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन, पूर्व जिला मंत्री अली राजा,नदीम हैदर,जफर खान,बॉबी हैदर,बंटी अग्रवाल,प्रकाश डहेरिया,गुड्डू साहू,मोनू बामने,मोहन कडवे,अमित,अमित राय,अंजनी सिहं उपस्थित थे।